Avail ePayLater service on IRCTC, Book Now and Pay Later Service by IRCTC
Rail टिकट बुक करने के लिए लंबी लाइन में लगना काफी पुराना हो
गया है। वहीं,
अगर आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC से भी टिकट बुक करते हैं तो भी आपको टिकट कंफर्म मिलेगा या
नहीं इसकी जानकारी नहीं होती है। खासतौर से तब जब आपको तत्काल टिकट(Tatkal
Reservation) करनी हो। वहीं, अगर आपको तत्काल में टिकट मिल भी जाता है तो भी कई बार
पेमेंट फेल (payment fail) होने के चलते आपकी सीट बुक नहीं हो
पाती है। यह परेशानी कई यूजर्स को आती है। इससे निपटने के लिए IRCTC ने कुछ
समय पहले ePayLater
की सुविधा पेश की थी।
इस सर्विस के तहत आप टिकट पहले बुक कर सकते हैं और आपको
पेमेंट बाद में करना होगा। इस सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले आपको ePayLater में
साइन अप करना होगा। इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी जानकारी हम आपको यहां दे
रहे हैं। आपको बता दें कि इस सर्विस को Arthashastra Fintech Pvt. Ltd द्वारा मैनेज
किया जाता है।
Steps to avail ePayLater service on IRCTC
1. सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर
साइन इन करना होगा। इसके बाद आपको टिकट बुक करने के लिए बोर्डिंग और डेस्टिनेशन
स्टेशन की डिटेल डालकर अपने मुताबिक ट्रेन का टिकट बुक करना होगा।
2. टिकट बुक करते समय यात्रियों को अलग-अलग सभी पैसेंजर्स
की डिटेल्स भरनी होती हैं। इसमें भी कई बार समय वेस्ट हो जाता है और टिकट वेटिंग
लिस्ट में चली जाती है। ऐसे में आप मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस
तरह इस्तेमाल करें मास्टर लिस्ट फीचर
3. इसके बाद जब आप पेमेंट के लिए चेकआउट कर रहे होंगे तो
आपको पेमेंट ऑपशन्स मिलेंगे। यहां आपको नीचे की तरफ Pay on Delivery/Paylater का
विकल्प चुनना होगा। अब ePayLater
सेलेक्ट करें।
4. अब ePayLater
का पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा और
OTP एंटर
करना होगा।
5. ऐसा करने से आपके टिकट की बुकिंग कंफर्म हो जाएगी।
6. टिकट बुक होने के बाद आपके पास ट्रांजेक्शन की तारीख से
14 दिन का समय होगा। इस समय में आपको टिकट का पेमेंट करना होगा। ऐसे में टिकट
बुकिंग के दौरान बिना पेमेंट किए ही आपका टिकट आसानी से बुक हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment