खुशखबरी! डीए बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले बड़ा तौहफा - Government Staff

Breaking

खुशखबरी! डीए बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले बड़ा तौहफा

डीए बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी: 50% DA/DR FROM JANUARY 2024 FOR GOVT EMPLOYEES AND PENSIONERS

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी

DA FROM JANUARY 2024

To Read This Article in English Click Here

49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा


4 प्रतिशत लाभ से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई की भरपाई के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसे 1.1.2024 से प्रभावी माना जाएगा। इसके तहत मूल वेतन/पेंशन की 46 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त प्रभाव 12,868.72 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा। इससे केंद्र सरकार के करीब 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

DA FROM JANUARY 2024 CALCULATOR

MONTH

CPI(IW)

12 MONTH AICPIN AVG

DA/DR

CALC

FINAL

DA/DR %

July 2023

139.7

133.55

47.13

47

August 2023

139.2

134.30

47.96

47

September 2023

137.5

134.82

48.53

48

October 2023

138.4

135.31

49.07

49

November 2023

139.1

135.86

49.67

49

December 2023

138.8

136.40

50.27

50

जनवरी 2024 में डीए कितना बढ़ेगा?

जनवरी 2024 में डीए 46% से बढ़कर 50% हो हो गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए 01 जनवरी 2024 से उनके महंगाई भत्ते आर महंगाई राहत में 4% की बढ़ोतरी हो जाएगी।

डीए 50 तक पहुंचने पर क्या होगा?

जब डीए 50 फीसदी तक पहुंच जाता है तो कई भत्ते और सैलरी कम्‍पोनेंट भी बढ़ेंगे। इनमें हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), बच्चों का एजुकेशन अलाउंस, चाइल्‍ड केयर अलाउंस, हॉस्‍टल सब्सिडी, ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस (टीए), ग्रेच्युटी सीलिंग, ड्रेस अलाउंस, माइलेज अलाउंस और डेली अलाउंस शामिल हैं।


No comments:

Post a Comment